अनूपपुर। गंगा दशहरा के अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के तहत जिले के अनूपपुर, कोतमा, जैतहरी एवं पुष्पराजगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने मिलकर तालाब, बावड़ी एवं घाटों की साफ-सफाई कर जल संरक्षण का संदेश दिया।