फिरोज़ाबाद: बाबानगरसेन महाराज के मंदिर पर 3 दिवसीय आस्था श्रद्धा मेले में भक्तों का सैलाब, बच्चों की सलामती के लिए अंडा लड्डू चढ़ाया
फ़िरोज़ाबाद जिले के गांव बिलेहना स्थित बाबा नगरसेन महाराज के मंदिर पर तीन दिवसीय मेले का आज समापन हुआ है। मेले के अंतिम दिन दूर दराज से आये भक्तो ने मंदिर में लड्डू और अंडा का भोग चढाकर बच्चों की सलामती के लिए कामना की है। बताया जाता है बाबा नगर सेन महाराज की असीम कृपा है। बाबा को लड्डू और अंडा पसंद थे। इस लिए भोग यह चीज चढाई जाती है।