कनाट प्लेस: कनाट प्लेस हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री सुंदरकांड पाठ में दिल्ली भाजपा नेता हुए सम्मलित
कनाट प्लेस हनुमान मंदिर के प्रांगण में श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। श्रद्धेय स्वामी चिदानंद सरस्वती के सानिध्य में आयोजित संगीतमय सुंदरकांड पाठ में सैकड़ों भक्तों के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद बाँसुरी स्वराज, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता मौजूद थे.