कनाट प्लेस: सितंबर से ‘आपके विधायक - आपके द्वार’ अभियान को शुरू करेंगी आम आदमी पार्टी:- संदीप पाठक, सांसद,आप
आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद संदीप पाठक ने कहा की दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनाव और देश की राजनीति को लेकर आज विस्तार से चर्चा हुई है.मनीष सिसोदिया की पदयात्रा को भी दिल्लीवाले ज़बरदस्त प्यार और समर्थन दे रहे हैं. इस यात्रा को जारी रखा जाएगा. वहीं 1 सितंबर से हम ‘आपके विधायक - आपके द्वार’ अभियान को शुरू करेंगे. इसमें विधायक मंडल और बूथ लेवल पर जाएंगे.