कनाट प्लेस: द्वारका इलाके से हत्या के प्रयास मामले में वांटेड बदमाश को क्राइम ब्रांच की WR-2 की टीम ने किया गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच के एडिशनल कमिश्नर संजय भाटिया ने 25 अगस्त को बताया कि द्वारका इलाके से हत्या के प्रयास मामले में वांटेड बदमाश को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान ककरोल गांव निवासी 25 वर्षीय विशु उर्फ क्रांति के तौर पर हुई है वह कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग का सदस्य है उसके पास से एक पिस्तौल और कर जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है