पूरनपुर: चंदिया हजारा पंचायत सचिवालय में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर गोष्ठी आयोजित, स्वच्छता की दिलाई शपथ
पूरनपुर राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत सचिवालय चंदिया हजारा में शुक्रवार दोपहर एक बजे गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू ने ग्रामवासियों को बधाई देते हुए कहा कि अपनी समस्याओं और विकास कार्यों के लिए सबसे पहले पंचायत से संपर्क करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनसमस्याओं का समाधान कराया जाएगा।