नर्मदापुरम के पर्यटन घाट पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया जहां अस्थि विसर्जन के दौरान एक किशोर नर्मदा नदी में डूब गया। SDERF और गोताखोरों की मदद से चलाया गया। करीब 5 घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद रविवार को किशोर के शव नर्मदा नदी से बरामद किया गया। किशोर छिंदवाड़ा जिले की उमरेठ तहसील का रहने वाला बताया जा रहा है।