किशनगढ़ बास: ग्राम पंचायत जाट बहरोड में संध्या चौपाल का आयोजन, जिला कलेक्टर ने सुनीं स्थानीय लोगों की समस्याएं
Kishangarhbas, Alwar | May 1, 2026
खैरथल तिजारा जिले की ग्राम पंचायत जाट बहरोड में जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। शुक्रवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार चौपाल में आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।इस दौरान विभिन्न विषयों से जुड़े कुल 53 परिवाद प्राप्त हुए।