जिला मुख्यालय स्थित खेल स्टेडियम में 1 फरवरी रविवार सुबह लगभग 10 बजे सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय चौहान ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों को संबोधित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।