पिपरिया: मुरवरिया मोड़ से पिपरिया पुलिस ने अवैध बालू से लदा ट्रैक्टर किया जब्त, चालक गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश
पिपरिया थाना की पुलिस ने जांच के क्रम में मुरवरिया मोड़ से एक अवैध बालू लोड ट्रैक्टर जब्त किया है. पुलिस ने मामले में लखीसराय थाना क्षेत्र के सलोनचक कोरिया गांव के रहने वाले सितन मांझी के पुत्र ट्रैक्टर चालक हारो कुमार को गिरफ्तार किया है.जिसे शनिवार पूर्वाह्न 11:30 बजे पिपरिया थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. प्राथमिकी दर्ज किया गया है.