कुडू: कुडू के चुल्हापानी में राज्यपाल संतोष गंगवार ने की पूजा-अर्चना, दामोदर नदी को बताया जीवनदायिनी
Kuru, Lohardaga | May 25, 2026 लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सलगी पंचायत के चुल्हापानी गांव में सोमवार को गंगा दशहरा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोपहर लगभग 12:30 बजे महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार सड़क मार्ग से चुल्हापानी गांव पहुंचे।