महाराजगंज: महाराजगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे 39 शिकायती पत्र, मौके पर आठ मामलों का हुआ निस्तारण
20 जून शनिवार दोपहर 2:00 बजे तक समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील क्षेत्र की कुल 39 शिकायती पत्र पहुंचे। जिसमें आठ मामलों का त्वरित निस्तारण कर दिया गया।उप जिलाधिकारी के निर्देशन पर अन्य शिकायतों के लिए टीमे गठित कर एक सप्ताह के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न कराया गया।