सदर: जबलपुर नाव हादसे के मृतकों को गोदौलिया - दशाश्वमेध क्षेत्र में युवा व्यापारी वर्ग ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी
वाराणसी के गोदौलिया-दशाश्वमेध क्षेत्र में युवा व्यापारी वर्ग ने मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित नर्मदा नदी डैम में हुए नाव हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि दी। व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकालकर मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।