शाजापुर: जिला अस्पताल में महिला चिकित्सक ने डिलीवरी करने से किया मना, कलेक्टर से शिकायत के बाद जिला अस्पताल में ही हुई डिलीवरी
जिला अस्पताल में बुधवार रात11बजे गर्भवती महिला की डिलेवरी न करने पर परिजनों द्वारा कलेक्टर को शिकायत की गई।कलेक्टर ने शिकायत मिलने पर तत्काल डिप्टी कलेक्टर को जिला अस्पताल भेजा।डिप्टी कलेक्टर ने परिजनों से चर्चा की और देर रात महिला चिकित्सक को बुलवाकर डिलेवरी करवाई।जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को भर्ती करने के बाद ऑपरेशन का कहकर रेफर कर दिया जाता है।