पामगढ़: कोसा गांव में तालाब के पास संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश, पुलिस कर रही है जांच
जांजगीर-चाम्पा के मुलमुला थाना क्षेत्र के कोसा गांव में तालाब के पास संदिग्ध हालत में युवक की लाश मिली है. मृतक युवक का नाम अमित भंडारी है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की है. मौके पर FSL की टीम पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का खुलासा होगा. दूसरी ओर, युवक का शव मिलने के बाद घटनास्थल पर।