रामसनेही घाट: तिवारी पुरवा मजरे सनौली गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत, पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा
तिवारी पुरवा मजरे सनौली गांव के पास सड़क दुर्घटना में प्रमोद कुमार पुत्र रामनिवास गंभीर रूप से घायल हो गए थे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी उनकी पत्नी पार्वती के द्वारा शुक्रवार को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली रामसनेही घाट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आज शनिवार की दोपहर 2:00 बजे मामले की जांच कर रही है।