जबलपुर: रांझी बड़ा पत्थर में शराब दुकान का विरोध, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की तालाबंदी, कांग्रेसियों का धरना लाया रंग
बड़ा पत्थर क्षेत्र की जनता और महिलाओं के भारी विरोध को देखते हुए आखिरकार बड़ा पत्थर में हाल ही में खुली शराब दुकान पर ताला लटक गया है। दो दिन पहले क्षेत्रीय महिलाओं, युवाओं और व्यापारियो ने कैंट विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी से मुलाकात कर इस शराब दुकान से होने वाली परेशानियों से अवगत कराया था। इस पर संज्ञान लेते हुए विधायक ने दो दिनों के भीतर दुकान बंद कराने का