बीकानेर: डांडूसर की रोही स्थित खेत में करंट लगने से किसान की हुई मौत, परिवार में पसरा मातम
बीकानेर जिले के जामसर थाना क्षेत्र के डांडूसर रोही में खेत पर काम करते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जामसर निवासी कुलविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसका भाई सुरेन्द्र सिंह डांडूसर रोही स्थित खेत में खेती-बाड़ी का कार्य कर रहा था। इसी दौरान 9 जून को अचानक वह विद्य