आलीराजपुर जिले में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के अष्टम दिन विभिन्न इलाकों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन धोखाधड़ी, ओटीपी फ्रॉड जैसे साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। नागरिकों को 1930 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।