जैसीनगर: खाद की जद्दोजहद: जैसीनगर कृषि उपज मंडी में खाद के लिए किसानों की लगी लंबी-लंबी लाइनें
किसानों को जैसे ही कृषि उपज मंडी की डबल लाक गोदाम में खाद आने की सूचना मिली, बुधवार सुबह 6:00 से ही बड़ी संख्या में किसान कृषि उपज मंडी पहुंच गए। प्रशासन ने टोकन के माध्यम से खाद का वितरण कराया लेकिन फिर भी किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं हो सका जानकारी के अनुसार जैसीनगर में गोदाम में 90 टन खाद आया है जिसे टोकन के माध्यम से किसानों को वितरित किया।