जैसीनगर: जैसीनगर में महाराज दम घोष जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
भगवान श्री कृष्ण के फूफा चंद्रवंशी क्षत्रिय घोषी समाज के आदि पुरुष चेदीराज महाराज दम घोष की जन्म जयंती सोमवार को जैसीनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।समाज की ओर से सोमवार शाम 6:00 बजे गोवर्धन टोरिया स्थित, गोवर्धन मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।