महाराजगंज: ओनई जंगल निवासी पत्नी और साली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, थाने में दी गई तहरीर
7 जून रविवार की दोपहर 1 बजे मृतक का शव गांव पहुंचते ही परिजनों ने हंगामा काटना शुरु कर दिया।अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस व उप जिलाधिकारी महाराजगंज ने किसी तरह समझा कर मामले को शांत कराया और अंतिम संस्कार के लिए शव भेजा गया है। पीड़ित का आरोप है, कि युवक को उसकी पत्नी व साली तथा एक अन्य व्यक्ति द्वारा हत्या के लिए उकसाया गया है।