मोतिहारी: कृतपुर स्थित SBI के CSP में हुए लूट कांड मामले का पुलिस ने किया खुलासा, हथियार के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
हरसिद्धि के कृतपुर में स्थित SBI की CSP में लूट मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। प्रेसवार्ता कर अरेराज DSP रंजन कुमार ने बताया कि CSP में 22 अगस्त 2024 को बाइक पर सवार तीन अपराधियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर मोबाइल सहित अन्य कागजात की लूट की गई थी जिसमें एक कट्टा,जिंदा गोली,तीन पासबुक सहित अपराधी अमानुल्लाह,अरविंद पासवान की गिरफ्तारी की गई है।