मोतिहारी: समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभा भवन में बिहार राज्य आपदा संसाधन नेटवर्क के क्रियान्वयन हेतू कार्यशाला आयोजित
मोतिहारी समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभा भवन में बिहार राज्य आपदा प्राधिकरण के तत्वावधान में बिहार राज्य आपदा संसाधन नेटवर्क के क्रियान्वयन के संबंध में सभी संबंधित पदाधिकारी को जानकारी देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें प्राधिकरण के तकनीकी सलाहकार डॉ बी०के० सहाय के द्वारा जानकारी उपलब्ध कराई गई।