शामली: थानाभवन थाने पर दहेज प्रताड़ना व गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने दखोडी जमालपुर के ग्रामीण को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Apr 7, 2026 मंगवार की शाम 5 बजे थानाभवन थाना पुलिस ने बताया कि 3 मई 2025 को थाना क्षेत्र के अंतर्गत दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने व गैर इरादतन हत्या के संबंध में मृतका के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि मुकदमें में वांछित चल रहे गांव दखोडी जमालपुर निवासी नीशू पुत्र ईश्वरपाल को गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।