सुसनेर: डोंगरगांव में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक के साथ मारपीट करने वाले 3 युवकों पर थाने में प्रकरण दर्ज
ग्राम डोंगरगांव में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक का रास्ता रोककर तीन लोगों ने उसके साथ मारपीट की।फरियादी राम नारायण पिता शिवलाल विश्वकर्मा ने गांव के 3 लोगों के विरुद्ध सुसनेर थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। थाने के हेड मोहर्रिर धर्मेंद्र पाटीदार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।