सुसनेर: ग्रामीण अंचल में जल जीवन मिशन योजना का संचालन करने MLA की मौजूदगी में आजीविका मिशन के भवन में समितियो को दिया प्रशिक्षण
मध्यप्रदेश जल निगम द्वारा संचालित ग्रामीण समूह जलप्रदाय योजना के ब्लॉक में सहयोगी संस्था नेटिव एजुकेशन एंड डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा आयोजित ग्राम जल- स्वच्छता समिति सदस्य समितियों का एक दिवसीय रिकॉर्ड कीपिंग प्रशिक्षण शिवीर का आयोजन मंगलवार की दोपहर में आजीविका मिशन के भवन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक भैरों सिंह परिहार बापू व जनपद अध्यक्ष ने की।