सुसनेर: दस्तक अभियान को लेकर सिविल अस्पताल सुसनेर में चीफ बीएमओ ने ली स्वास्थ्य कर्मचारियों की बैठक
30 जनवरी से लेकर 28 फरवरी तक सुसनेर विकासखंड में दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर आज बुधवार की दोपहर 1 बजे पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल सुसनेर में चीफ बीएमओ डॉक्टर राजीव बरसेना ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की बैठक ली। इस दौरान सभी सीएचओ, सुपरवाइजर, महिला बाल विकास की सुपरवाइजर व समस्त एएनएम को विटामिन ए की खुराक बच्चों को पिलाए जाने को लेकर निर्देश दिया गया।