सुसनेर: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सुसनेर कॉलेज में हुआ नमो नव मतदाता कार्यक्रम का आयोजन, PM मोदी का दिखाया गया संबोधन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गुरुवार को तहसील रोड पर शा.स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में नमो नव मतदाता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दिल्ली में आयोजित पीएम मोदी के सम्बोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। यहां नव मतदाताओं को निष्पक्ष मतदान की शपथ भी दिलाई गई व मताधिकार का महत्व भी बताया गया। इस दौरान कॉलेज प्राचार्य व स्टाफ मौजूद रहा।