मंसूरचक: साठा मंसूरचक से लूटी गई ई-रिक्शा 50 घंटों में बरामद, तेघड़ा डीएसपी ने किया खुलासा
मंसूरचक प्रखंड के गोविंदपुर ब्रह्म स्थान के निकट से सीमावर्ती उजियारपुर थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव निवासी रामप्रीत सिंह की लूटी गयी ई रिक्शा को पुलिस ने 50 घंटे के अंदर मझौल थाना क्षेत्र से किया बरामद किया. इस बात की जानकारी शुक्रवार की दोपहर 03:00 बजे तेघड़ा डीएसपी ने प्रेसवार्ता कर दी.