मंसूरचक: बलान नदी घाट पर सीढ़ियों के निर्माण का शिलान्यास हुआ, लोगों में खुशी
मंसूरचक प्रखंड के गणपततौल पंचायत के वार्ड संख्या-9 स्थित बलान नदी पर सीढ़ी निर्माण कार्य का शिलान्यास जिला पार्षद रूबी कुमारी द्वारा बुधवार की दोपहर 2:00 बजे किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया हीरा कुमारी ने किया. इस दौरान जिला पार्षद रूबी कुमारी ने अपने कोष से अनुसंशित बलान नदी पर सीढ़ी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया है.