मंसूरचक: मंसूरचक में 19 से 27 अप्रैल तक होगा रामकथा महायज्ञ, बैठक में जानकारी दी गई
मंसूरचक में 19 अप्रैल से 27 अप्रैल तक राम कथा महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर फाटक चौक स्थित सदस्यों ने बैठक की. बैठक की अध्यक्षता कलश शोभा यात्रा के अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे किया. बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि शुक्रवार के दिन 5:00 बजे सुबह से कुंवारी कन्याओं का कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी.