महोबा: महोबा में सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Jun 29, 2026 महोबा के नेहरू इंटर कॉलेज के समीप 2 दिन पूर्व बाइक ने एक वृद्ध को टक्कर मार दी थी, जिसे राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था और शव को मुर्दाघर में रखवा दिया था। वहीं मृतक की पहचान कस्बाथाई मुहाल निवासी 79 वर्षीय संतोष कुमार सक्सेना के रूप में हुई है जिसका पुलिस ने आज पोस्टमार्टम कराया है।