भूपालसागर: महाराणा प्रताप जयंती पर भूपालसागर में आज राष्ट्रभक्ति का महासंगम, हजारों श्रद्धालुओं के बीच गूंजेंगी शौर्य की गाथाएं
हरीश पालीवाल ने बुधवार रात 9 बजे बताया कि भूपालसागर में महाराणा प्रताप जयंती पर आयोजित एक शाम महाराणा प्रताप के नाम विशाल भजन संध्या को लेकर उत्साह चरम पर है। मंच और पंडाल पूरी तरह तैयार हैं तथा हजारों लोग आयोजन स्थल पर पहुंच रहे हैं। देश के प्रसिद्ध भजन गायक छोटूसिंह रावणा की प्रस्तुतियों के साथ संतों का सानिध्य मिलेगा। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने