बांका: बेलडीहा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | May 13, 2026 बांका जिले के बेलडीहा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी होगया। जख्मी का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में बुधवार की सुबह 11:00 बजे किया गया। जानकारी के अनुसार जिलेबिया मोड निवासी विकास पंडित बाइक से अपने घर जा रहा था। इस दौरान बेलडीहा मोड़ के पास बाइक तेज रफ्तार में रहने के कारण असंतुलित हो गई जिसमें वह गिरकर जख्मी हो गया।