बरेली: साइबर ठगों का इंटरस्टेट गैंग ध्वस्त, 5 गिरफ्तार, 524 शिकायतें, करोड़ों की ठगी का हुआ खुलासा
थाना कैंट पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। फर्जी ट्रस्ट खातों और APK (SMS Listener) से बैंक कंट्रोल कर ठगी की जाती थी। 22 खातों पर 524 शिकायतें और 1.55 करोड़ तक के ट्रांजेक्शन मिले। विदेशी कनेक्शन की भी जांच जारी है।