गुरुग्राम: पटौदी रोड से नए गुरुग्राम तक पहुंचना हुआ आसान, सेक्टर 85 से 95 तक के सेक्टरों को होगा फायदा
उमंग भारद्वाज चौक से द्वारका एक्सप्रेस वे तक पटौदी रोड को अपग्रेड करने और इससे आगे पटौदी-रेवाड़ी राजमार्ग (एनएच-352 डब्ल्यू) के इस साल के अंत तक तैयार होने के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआइआइडीसी) द्वारा ग्लोबल सिटी को लेकर पटौदी रोड को दोबारा बनाने का काम जल्द शुरू होगा।