पेटरवार: पेटरवार में युवा नेताओं की बैठक, रांची में युवा मिलन की तैयारी पर चर्चा
पेटरवार में आजसू पार्टी के युवा नेताओं ने पूर्व विधायक डॉ. लम्बोदर महतो से मंगलवार को शिष्टाचार मुलाकात की।समय साढ़े चार बजे बताया गया कि बैठक में आगामी माह रांची में प्रस्तावित भव्य युवा मिलन समारोह के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। युवाओं की अधिकतम भागीदारी, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने पर चर्चा की गई।