हमीरपुर: पंधरी गांव में पड़ोसी पर आग लगाने और चोरी का आरोप लगाया गया
पंधरी की एक महिला ने पड़ोसी पर आग लगाने और दीवाल तोड़कर सामान चोरी करने का आरोप लगाकर शिकायत सदर विधायक से करके न्याय की मांग की है। पंधरी निवासी वंदना ने सदर विधायक डा. मनोज कुमार प्रजापति को शिकायत सौंपकर पड़ोसी पर प्लाट में बनी झोपड़ी में आग लगाने तथा दीवार तोड़कर सामान चोरी करने का आरोप लगाकर न्याय की गुहार लगाई है।