हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में नाले का पानी बहने से बांदा मार्ग हो रहा है खराब
सुमेरपुर कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मुहाल में नगर पंचायत द्वारा निर्मित कराए गए नाले को पुराने नाले से नहीं जोड़ने से नाले का पानी बांदा मार्ग की सड़क पर बह रहा है। इससे सड़क खराब हो रही है। सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष अजय पाल साहू ने बताया कि नगर पंचायत ने बांदा मार्ग किनारे धर्मेश्वर बाबा मुहाल में नाला का निर्माण कराया है। लेकिन नए नाले को पुराने नाले से