गुण्डरदेही: गुण्डरदेही के ग्राम पंचायत हल्दी में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के तहत सरपंच पद के लिए कल होगा मतदान
त्रि स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत विकासखण्ड गुण्डरदेही के ग्राम पंचायत हल्दी में सरपंच पद के लिए कल सोमवार को मतदान किया जाएगा मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत हल्दी में सरपंच पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है चुनाव जीतने के लिए दोनों ही प्रत्याशियों ने खूब मेहनत किया है, गाँव के प्रमुखों ने भी शत प्रतिशत और शांतिपूर्ण तरीक़े से मतदान करने ग्रामीणों से अपील की है वही मतदान के समय किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी न हो इसके लिए शासन प्रशासन द्वारा पुख़्ता इंतज़ाम भी किया गया है