पुनासा: अधिकमास: कोटितीर्थ एवं चक्रतीर्थ घाट से नाव संचालन बंद, उल्लंघन करने पर नाविकों पर होगी सख्त कार्रवाई
Punasa, Khandwa | May 28, 2026 ओंकारेश्वर पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु ज्योतिर्लिंग नगरी पहुंच रहे हैं। वे नर्मदा स्नान और ज्योतिर्लिंग ओंकारजी का दर्शन लाभ ले रहे है। पिछले कुछ दिनों में नर्मदा के चक्रतीर्थ तथा कोटितीर्थ घाट पर डूब की घटनाएं ज्यादा हुई हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने इन दोनों घाटों से नाव संचालन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया है।