बाबई: गूजरवाडा में भारत उदय गुरुकुल स्कूल में मनाया शिक्षक सम्मान समारोह शिक्षको का किया सम्मान
गुरुवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर गूजरवाड़ा में भारत उदय गुरुकुल स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस दौरान पौधा वितरण कर शिक्षकों का सम्मान किया गया इस दौरान नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा सेवा समिति के सेक्टर प्रभारी सुरेश यादव ने बच्चों को गुरु- शिष्य के संबंध पर व्याख्यान प्रस्तुत किये तथा सभी शिक्षक शिक्षिकाओ को स्मृति स्वरूप पौधें भेंट किए।