कसरावद क्षेत्र के ग्राम पीपलगौन में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाजजनों द्वारा निकाले गए भव्य जुलूस का गांव में जगह-जगह स्टॉल लगाकर भव्य स्वागत किया गया। आयोजन में पूर्व सदर जैकी खान, अरमान खान, अल्लाह नूर खान, सुभान खान, इकबाल खान, आदिल खान, साहिल भाई व उमर खान सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के शांति, प्रेम और भाईचारे के संदेश को याद किया। कसरावद से ब्यूरो रिपोर्ट। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #KasrawadNews #Pipalgon #EidMiladunNabi #Kasrawad KhargoneNews MpNews NimadNews
Barwani, Barwani | Aug 27, 2026