नरहरपुर: डायरिया से बनसागर के 2 ग्रामीणों की हुई मौत, गांव में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर
कांकेर जिले के नरहरपुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत बनसागर में डायरिया से दो ग्रामीणों की मौत होने का मामला सामने आया है।जिसके बाद से गांव में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 10 बजे से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। और ग्रामीणों का चेकअप किया जा रहा है।जांच के दौरान अब तक 17 मरीज डायरिया के पाए गए है। जिनका अमोडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है.