ज्ञानपुर: सरपतहा कलेक्ट्रेट पहुंचकर सपा में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सौंपा पत्रक, किया प्रदर्शन #jansamasya
भदोही जिले के कलेक्ट्रेट पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को लगभग 12 बजे कई स्थानीय मुद्दों और समस्याओं पर धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित पत्रक प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। सपा का आरोप है कि भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण एक बिस्वा जमीन पर मकान निर्माण के नक्शे का 80 हजार शुल्क ले रही है।