गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अवैध खनन मामले में 5 अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को किया जब्त,1 हुआ गिरफ्तार
गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध खनन की रोकथाम,परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।एसएसपी सुशील कुमार ने मंगलवार की रात 11 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि जिले के अतरी,टिकारी, गुरुआ, परैया थाना पुलिस के द्वारा अवैध बालू लदा 5 ट्रेकटर को जब्त किया गया है।अवैध खनन में प्रभाकर कुमार को गिरफ्तार किया गया है।