कायमगंज: गांव दमदमा मोड़ के पास अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार देवर-भाभी हुए घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
कायमगंज के गांव मऊरसीदाबाद निवासी आकाश पुत्र दिनेश अपनी भाभी विनेश को बाइक पर बैठाकर पितौरा दबा दिलाने जा रहा था।तभी दमदमा मोड़ के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों बाइक से उछलकर दूर जा गिरे।जिससे गंभीर चोटें आई अज्ञात कार चालक मौके से फरार हो गया। राहागीरो की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।