जमुआ: जमुआ थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत से इलाके में फैली सनसनी
Jamua, Giridih | Apr 28, 2026 जमुआ थाना क्षेत्र के धर्मपुर पंचायत में एक युवक की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मंगलवार को 10 बजे परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। धर्मपुर पंचायत के प्रकारों निवासी बालेश्वर राणा के पुत्र श्रीकांत कुमार घर से मात्र 500 मीटर दूर आम बगान के पास संदिग्ध हालत में बरामद हुआ।