गिरिडीह: गांडेय: इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
गांडेय थाना क्षेत्र के शंकरडीह गांव निवासी एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्मा हत्या कर ली। रविवार को 2 बजे इसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में लाया गया। बताया गया कि फांसी लगाने के बाद इसे तुरंत सदर अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया।